भा.ह.कि.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान पंचायतों के माध्यम से जिले में भरी हुँकार

भा.ह.कि.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान पंचायतों के माध्यम से जिले में भरी हुँकार

रिपोर्ट-जुगल किशोर द्विवेदी

*ग्राम सतारी व श्रीनगर किसान पंचायत के माध्यम से किया गया किसानों को जागरूक*

*सरकार से अपने हक को छीन कर लेने की कही गयी बात*

महोबा, 25 अपैल , जिले में भारतीय हलधर किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमुख राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिले में आमद दर्ज कराते हुये किसान पंचायतों के माध्यम से दिया किसान हित का संदेश ।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सौंलकी एवं प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया, सुधीर सिंह राघव, संजीव यादव सहित कन्नौज जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ,बिजनोर जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने महोबा पहुंचकर ग्राम सतारी, श्रीनगर में किसान पंचायत में शिरकत करते हुये किसानों को स्वयहित के लिये जागरूक रहने की बात कही, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलंकी ने लगभग एक दर्जन मुख्य पदाधिकारियों के साथ नकरा पनवाड़ी पर दोपहर 3 बजे पहुँच कर जिले में आमद दर्ज की सभी का स्वागत बड़ी ही धूमधाम से जिला कार्यकारिणी के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में किया जिसमें रामकरण मिश्रा भडरा प्रधान प्रतिनिधि, बुंदेलखंड सचिव राजेंद्र सिंह परिहार,जिला प्रमुख महासचिव शंतराम त्रिपाठी , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेंद तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेश नायक,दारा सिंह जिला सचिव,जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी जी, महोबा तहसील अध्यक्ष राकेश यादव,यूवा तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह परिहार, प्रदीप भदौरिया, बलवंत सिंह, धनेंद्र दीक्षित,जुगल किशोर गर्ग, उमेश त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
जिले में उस समय हरित माहौल बन गया जब भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी अपनी दर्जन भर गाड़ियों के काफिले के साथ नकरा पनवाड़ी पहुँचे, जहाँ लगभग 40 गाड़ियों के काफिले के साथ जिला महोबा भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों का फूल माला एवं पुष्प वर्षा के साथ डीजे धुन के साथ जोरदार स्वागत किया , इसके बाद पूरा किसान मोर्चा पनवाड़ी होते हुये ग्राम भरवारा, सतारी, कुलपहाड़, बेलाताल, श्रीनगर पहुँचा श्रीनगर किसान पंचायत के बाद जिला मुख्यालय में माँ चण्डिका चौराहे से होते हुये किसान यात्रा का एकता पैलेस में समापन किया गया, यात्रा में बड़ी संख्या में किसानों ने जगह जगह सभी किसान नेताओं का स्वागत किया ,पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरी किसान यात्रा में पुलिस के व्यापक इंतजाम रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!