मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, अब हर जोड़े को मिलेगा ₹1 लाख का लाभ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, अब हर जोड़े को मिलेगा ₹1 लाख का लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष से ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ में बड़ा बदलाव करते हुए प्रति नवविवाहित जोड़े को दी जाने वाली सहायता राशि को ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और विवाह के बोझ को कम करना है।
सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ₹1 लाख की इस धनराशि का वितरण निम्नानुसार किया जाएगा:
₹60,000 की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
₹25,000 मूल्य के उपहार नवविवाहित जोड़े को प्रदान किए जाएंगे।
शेष ₹15,000 की राशि वैवाहिक समारोह की व्यवस्था पर व्यय की जाएगी।
सरकार ने इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है। यह कदम राज्य में सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।