उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55% किया
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55% किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा की कि राज्य कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे 53% महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 55% किया जा रहा है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा, “राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।”
महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी महंगाई के बढ़ते दबाव को कम करने और कर्मचारियों की क्रय शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने 53% दर से महंगाई भत्ता दे रही थी, जिसे अब 2% की बढ़ोतरी के साथ 55% कर दिया गया है।
सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।