उत्तर प्रदेश प्राइवेट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की बैठक हुई संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश प्राइवेट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की बैठक हुई संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ गठन
लखनऊ के फैजाबाद रोड पर उत्तर प्रदेश प्राइवेट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व सचिव राजकिशोर अवस्थी की मौजूदगी में विभिन्न पदों का चुनाव एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों का विस्तार भी किया गया। जिसमें अजय वर्मा को उपाध्यक्ष, विकास मिश्रा को उपाध्यक्ष, सुधीर राठौर को उपाध्यक्ष, सूर्य मिश्रा को संगठन मंत्री, नरेंद्र वर्मा संगठन मंत्री, संजय शुक्ला कोषाध्यक्ष, नौशाद अली मीडिया प्रभारी, बृजेश प्रचार मंत्री, प्रदीप प्रचार मंत्री, रविंद्र दुबे प्रचार मंत्री और मनीष सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया। आयोजित बैठक के दौरान सभी लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।