मुढारी गांव में सती माता मंदिर का भव्य जलाभिषेक एवं शोभायात्रा संपन्न

मुढारी गांव में सती माता मंदिर का भव्य जलाभिषेक एवं शोभायात्रा संपन्न

देवेंद्र कुमार

कुलपहाड़, महोबा: तहसील कुलपहाड़ के अंतर्गत ग्राम मुढारी स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध सती माता मंदिर में आज भक्तों द्वारा भव्य जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने सती माता की भव्य शोभायात्रा निकालकर प्राण प्रतिष्ठा की।

माना जाता है कि सती माता मंदिर भक्तों के लिए चमत्कारी सिद्ध होता रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, और उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान की प्रेरणा गांव के ही भक्त कृष्णकांत सक्सेना को माता की कृपा से प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ संपन्न कराया।

आज के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे विधि-विधान के साथ सती माता का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात, पूरे ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु जय सती माता के जयकारे लगाते हुए भक्तिभाव से सराबोर दिखे।

इस शुभ अवसर पर वसंत पंचमी, सोमवार को समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ण आहुति दी जाएगी।

गांववासियों ने इस पावन अवसर को ऐतिहासिक बताया और सती माता के आशीर्वाद की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!