थाना कबरई पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना कबरई पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्ता

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कबरई पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आज दिनांक 16 फरवरी 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई श्री राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में उपनिरीक्षक नरेश चंद्र निगम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 3118/2016, एनसीआर संख्या 39/16, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित अभियुक्त भग्गू अहिरवार उर्फ भगवारदीन (पुत्र विक्रम अहिरवार, उम्र लगभग 25 वर्ष) तथा प्रेमा देवी (पत्नी विक्रम अहिरवार, उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम सिचौरा, थाना कबरई, जनपद महोबा को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने हेतु भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!