थाना मौदहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
थाना मौदहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
हमीरपुर। #SPहमीरपुर के निर्देशन में थाना मौदहा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-V के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस सहायता नंबर 1076 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
थाना मौदहा पुलिस ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए और उनसे किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।