आरबीपीएस की हिमालवी शक्ति बनी महोबा डांस सुपरस्टार
आरबीपीएस की हिमालवी शक्ति बनी महोबा डांस सुपरस्टार
————- ———— ———– ——
जीता 21000 रुपए का नकद पुरस्कार
———– ———— ———– ——-
कुलपहाड ( महोबा )
नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमालवी शक्ति महोबा डांस सुपर स्टार बनी। 10 फाईनलिस्ट के बीच देर रात तक चले फाईनल मुकाबले में निर्णायकों ने सीनियर वर्ग में हिमालवी शक्ति को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना। जबकि दूसरे स्थान पर छतरपुर का प्रशांत अहिरवार एवं तीसरे स्थान पर महोबा की निष्ठा रावत रही।
जूनियर वर्ग में कृति सेठिया विजेता बनीं। दूसरे स्थान पर अनिष्का सक्सेना एवम तीसरे स्थान पर कनिष्का सिंह रही।
सीनियर डांस सुपरस्टार हिमालवी शक्ति को विजेता के रूप में 21000 रुपए का नकद पुरस्कार , ट्राफी , प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। हिमालवी की डांस गुरु उसकी मौसी मेघाशक्ति हैं। पिता राकेश कुमार शिक्षा विभाग में एवं मां यामिनी शक्ति स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। आरबीपीएस के प्रिंसिपल अमित अग्रवाल ने हिमालवी को बधाई देते हुए कहा है कि हिमालवी पढाई के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा शानदार प्रदर्शन करती है। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि आरबीपीएस की कोशिश है कि हम शिक्षा के साथ अन्य विधाओं के स्टार भी तैयार कर सकें।