भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा का खन्ना टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा का खन्ना टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत
प्रवीण कुमार
महोबा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री मोहन लाल कुशवाहा का खन्ना टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतराम राजपूत, पंकज तिवारी, बृजेंद्र द्विवेदी, डॉ. भुनेंद्र द्विवेदी सहित कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री मोहन लाल कुशवाहा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा करना प्राथमिकता होगी। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को बनाए रखेंगे तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।