एमएलसी जितेंद्र सेंगर को शासन ने किया बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सदस्य मनोनीत
एमएलसी जितेंद्र सेंगर को शासन ने किया बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सदस्य मनोनीत
प्रवीण कुमार
लखनऊ/बाँदा – उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) जितेंद्र सेंगर को शासन द्वारा बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सदस्य मनोनीत किया गया है। सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
जितेंद्र सेंगर अपने प्रभावी नेतृत्व और जनहितकारी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को कृषि व शिक्षा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।
सेंगर ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कृषि और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय की प्रगति और किसानों के हित में हरसंभव योगदान देंगे।
उनकी इस नई जिम्मेदारी से कृषि शोध, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।