थाना कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महोबा: पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पहली गिरफ्तारी:
थाना कुलपहाड़ पुलिस की टीम ने उ0नि0 दिनेश सिंह के नेतृत्व में बाघ विराजन मंदिर के पास से अंकित यादव (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना कुलपहाड़ में मुकदमा संख्या 76/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी गिरफ्तारी:
उ0नि0 विकास तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेल्टर बागौल तिराहे से मंगल सिंह (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के खिलाफ थाना कुलपहाड़ में मुकदमा संख्या 77/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 दिनेश सिंह

2. का0 दिनेश सिंह सेंगर

3. कांस्टेबल मनोज कुमार

4. उ0नि0 विकास तिवारी

5. 30नि0 योगेश कुमार

6. कांस्टेबल विवेक कुमार

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. अंकित यादव पुत्र भान सिंह

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!