केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता में केशव प्रसाद मौर्या का संबोधन
केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता में केशव प्रसाद मौर्या का संबोधन
सहारनपुर: सेठ गंगा प्रसाद महेश्वरी जन मंच सभागार में केंद्रीय बजट 2025 पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सम्मानित पत्रकारों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण है। यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इस दौरान उन्होंने बजट में शामिल विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।