महोबा पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान, आम जनता को किया जागरूक
महोबा पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान, आम जनता को किया जागरूक
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जिलेभर में बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण किया।
बैंक परिसरों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। पुलिस ने बैंक प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की।
इसके अलावा, आम जनता को साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी और टप्पेबाजी से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें और सतर्क रहें।
पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों से बैंक सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूक किया जा सकता है। महोबा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।