वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ का निधन, साहित्य जगत में शोक

वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ का निधन, साहित्य जगत में शोक

गोरखपुर: भोजपुरी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ जी के निधन से साहित्य और कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “जुगानी भाई जी बहुश्रुत और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने आकाशवाणी, गोरखपुर की स्थापना से लेकर कार्यक्रमों की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भोजपुरी की वाचिक परंपरा के साथ-साथ उन्होंने गद्य और पद्य दोनों विधाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया।”

डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव लंबे समय से भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन में जुटे रहे। उन्होंने अपने लेखन और शोध कार्यों के माध्यम से भोजपुरी साहित्य को नई पहचान दिलाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवारजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

साहित्य जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!