केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेमटेक्स्टिल 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेमटेक्स्टिल 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने जर्मनी के मैसे फ्रैंकफर्ट में आयोजित हेमटेक्सटाइल 2025 में भारत मंडप का उद्घाटन किया। इस आयोजन में भारत की उपस्थिति कपड़ा उद्योग जगत में देश की निरंतर बढ़ती शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक होम टेक्सटाइल मेले में सबसे बड़े भागीदार देश के साथ, भारत ने नवाचार, स्थिरता और वैश्विक साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वैश्विक घरेलू वस्त्र निर्यातकों, आयातकों और निर्माताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता और सतत विकास हासिल करने के लिए सहयोग की आवश्यकता का उल्लेख किया। केन्द्रीय मंत्री ने सभी भागीदार देशों को भारत टेक्स 2025 में भाग लेने और भारत के संपन्न कपड़ा इकोसिस्टम में निवेश के अवसरों की जानकारी लेने के लिए आमंत्रित किया।