भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम: यातायात पुलिस उपनिरीक्षक ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम: यातायात पुलिस उपनिरीक्षक ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गाजियाबाद: भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की मेरठ इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने गाजियाबाद में एक उप निरीक्षक, यातायात पुलिस को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संगठन ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कदम से राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्ती से नकेल कसने का संदेश दिया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9454402484 या ईमेल aco@nic.in पर दें।
इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।