ताजा घटना हमीरपुर अपडेट–

🥀ताटंक छन्द🥀
🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼
हिन्द देश में बड़ी मुसीवत,
अपराधिक भर मारी हैं।
अबैध शस्त्र कि होती रचना,
तेज तमंचा धारी हैं।।
हत्या समझें मामूली अब,
हत्या देखो जारी हैं।
देख हिन्द में सुरा रसाती,
होत लती नर नारी हैं।।
हिन्द देश—
मद मदिरा मेघा सा छाया,
खूनी नदियाँ बाड़ी हैं।
कुछ अबैध तो कछुक बैध है
पीवे टाँड़ी ठाड़ी हैं।।
होड़ लगी जेवें भरवे की,
सुरा बोतलें काड़ी हैं।
वेरुजगारी बड़ी विकट है,
गलियन डोलत टाँडी हैं।।
हिन्द देश—
ताजा घटना ददरी देखो,
राठ क्षेत्र दहलाती हैं।
अबतो जीवन मुश्किल हुइगा,
आत्मा अब घबराती हैं।।
प्रभु पग धूल वृष्टि हो जाये,
पाप मेघ टरवाती हैं।
कई घर मिल गये माटी में,
नैतिकता मिटवाती है।।
हिन्द देश–
🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼
🥀प्रभु पग धूल🥀
लक्ष्मी कान्त सोनी
महोबा
उत्तर प्रदेश


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!