जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट12 जनवरी 2022 कानपुर नगर । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज सरसैया घाट स्थिति

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट12 जनवरी 2022 कानपुर नगर । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज सरसैया घाट स्थिति निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम सेटिंग आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया ।उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए ।निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सुरेश गुप्ता, उप सहायक निर्वाचन अधिकारी , अपर जिलाधिकारी नगर, सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!