मिशन शक्ति” अभियान के तहत डीएसपी तेज बहादुर सिंह ने क्षेत्र का किया भ्रमण

*”मिशन शक्ति” अभियान के तहत डीएसपी तेज बहादुर सिंह ने क्षेत्र का किया भ्रमण*

नेटवर्क टाइम्स न्यूज़
(विजय साहू@महोबा)
कुलपहाड़- “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोबा सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं निर्भीक बनाने हेतु लगातार जागरुक अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह द्वारा ग्राम बघौरा थाना अजनर में पुलिस बल के साथ महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरुक एवं सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज 3.0” अभियान के तहत साइबर फ्राड के बारे एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान कर पम्पलेट्स वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!