दस अतिरिक्त न्यायाधीशों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया
दस अतिरिक्त न्यायाधीशों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया
राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1)द्वारा प्रदत्त शक्ति के प्रयोग में, अतिरिक्त न्यायाधीश सर्वश्री न्यायमूर्ति अली जामिन, विपिन चंद्र दीक्षित, शेखर कुमार यादव, रवि नाथ तिलहरी, दीपक वर्मा, गौतम चौधरी, शमीम अहमद, दिनेश पाठक, मनीष कुमार और समित गोपालको इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा 23मार्च, 2021 को एक अधिसूचना जारी की गई थी।
न्यायमूर्ति श्री अली ज़मीन, एलएलबी, 11.12.1998 को न्यायिक सेवा में शामिल हुए। उन्हें 06.05.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 05.05.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री विपिन चंद्र दीक्षित, एलएलबी, का जन्म 01.07.1963 को हुआ था। उन्होंने 28.08.1986 को एक अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण करवाया। उन्हें मोटर दुर्घटना मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, आपराधिक और सेवा मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 27 वर्षों से अधिक की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री शेखर कुमार यादव, बी.ए., एल.एल.बी, के पास श्रम और सेवा मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी और सेवा मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 28 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री रवि नाथ तिलहरी, बी.ए., एल.एल.बी, को सिविल, राजस्व, समेकन, सीलिंग में विशेषज्ञता के साथ सिविल, राजस्व, समेकन, सीमा, सेवा और संवैधानिक मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में 26 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री दीपक वर्मा, बीएससी, एलएलबी, ने 20.04.1992 को एक अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण करवाया। उनके पास सिविल और आपराधिक मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, सेवा और राजस्व मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 25 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें12.12.2019को2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री गौतम चौधरी, बी.ए., एल.एल.बी, ने 06.03.1993 को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण करवाया। उनके पास इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी और सेवा मामलों में 25 साल की वकालत का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता सिविल, संवैधानिक, आपराधिक, श्रम और सेवा मामलों में है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री शमीम अहमद, बी.ए., एल.एल.बी, को सिविल, संवैधानिक और सेवा मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, कंपनी और सेवा मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 24 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री दिनेश पाठक, बी.ए., एलएलबी, ने 08.10.1994को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण करवाया। उन्हें सिविल, राजस्व मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, राजस्व, संवैधानिक, सेवा और आपराधिक मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 23 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री मनीष कुमार, बी.ए., एलएलबी, ने 28.10.1995 को एक वकील के रूप में पंजीकरण करवाया। उनके पास संवैधानिक, श्रम और सेवा मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, कंपनी और सेवा मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 22 साल और 03 महीने की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।
न्यायमूर्ति श्री समित गोपाल, बी.ए., एलएलबी, 13.01.1996 को एक वकील के रूप में पंजीकृत हुए। उन्हें आपराधिक मामलों में विशेषज्ञता के साथ सिविल और आपराधिक मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 22 साल की वकालत का अनुभव है। उन्हें 12.12.2019 को 2 साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 11.12.2021 को समाप्त होगा।