पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लाख से अधिक खुराक दी गई

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल मिलाकर 77.7 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं

कोविड 19 के 4.4 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई

पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लाख से अधिक खुराक दी गई

देश के कुछ राज्‍यों में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल मिलाकर  77.7 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं

पिछले 24 घंटों में 43,846 दैनिक नये मामले सामने आए हैं

नए मामलों में से 83.14 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं

महाराष्ट्र में फिर से सबसे अधिक 27,126 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,578  जबकि केरल में 2,078 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001K6SK.jpg

नीचे दिये गए ग्राफ में 8 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों और शीर्ष पांच जिलों में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये नए मामलों में अधिकतम योगदान दे रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VAWS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HCDD.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AOFA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056DJ2.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006RCUF.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007O7VW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0086AHJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009O1BY.jpg

अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक आज  सुबह 7 बजे तक 7,25,138 सत्रों के माध्यम से  4.4 करोड़ से अधिक (4,46,03,841) कोविड-19 टीके की डोज दी गई है। इनमें 77,79,985 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 48,77,356 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज ले चुके हैं। वहीं 80,84,311 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 26,01,298 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली है। 1,76,27,418 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 36,33,473 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली डोज दूसरी डोज पहली डोज दूसरी डोज पहली डोज पहली डोज
77,79,985 48,77,356 80,84,311 26,01,298 36,33,473 1,76,27,418 4,46,03,841

देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 64वें दिन (20 मार्च, 2021) 25 लाख से अधिक (25,40,449) वैक्सीन की डोज दी गई।

इनमें 38,669 सत्रों के जरिये 22,83,157  लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू और एफएलडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई और 2,57,292 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

20 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक  
73,146 73,071 1,26,705 1,84,221 4,09,861 16,73,445 22,83,157 2,57,292  
                       

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 3.09 लाख (3,09,087) है।

वहीं दूसरी तरफ भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,11,30,288  हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2,956 रोगी स्वस्थ्य हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 197 मौतें हुईं है।

नई मौतों में छह राज्यों का योगदान 86.8% है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (92) हुईं हैं। इसके बाद पंजाब में 38 मौतें हुई हैं जबकि केरल में 15 मौतें हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010X7O4.jpg17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।  इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुदुचेरी, दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!