।।मयुर।।
*******************
शीत हवाये~
मोर नाचता देख
काली घटाये
•
रवि उदित ~
मनमोहक नृत्य
मन मुदित
•
सुहानी भोर~
इंद्रधनुषी आभा
नाचता मोर
•
उजड़ा वन~
प्रदूषित हवाये
उखड़ा मन
•
रम्य प्रकृति~
राष्ट्रीय पक्षी मोर
अद्भुत कृति
•
*******************
निर्मल जैन ‘नीर’
ऋषभदेव/उदयपुर
राजस्थान