शिव से कहें माँ जी आकर, कहना अमर कहानी।
तर्ज-
तुमसे बना मेरा जीवन
सुन्दर सपन सलोना
🥀कीर्तन गीत🥀
विषय-अमर कथा
💥🌼💥🌼💥🌼💥
शिव से कहें माँ जी आकर,
कहना अमर कहानी।
प्रभु मुझको अमर कराना।
पिया मुझको साथ सजाना।।
मैं जगमें आती जाती,
सदा हमारा साथ रहा।
सोच बड़े मन छाए,
बीच पड़ा हर वार रहा।।
अब लेनी है अमर निशानी।
प्रभु मुझको अमर—-
भोले शिवा को लेके,
पहुँचे हैं अमर गुफा में।
मग में छोड़ दिए संगी।
घुसते हैं परख गुफा में।।
देखो जननी शिव जी से,
सुनती कथा सुहानी।
प्रभु मुझ को अमर—
शिव जी कथा कहते हैं,
माता जी सो जाती हैं।
कहते बोल कबूतर थे,
शिव लोचन छवि छाती हैं।।
मारें जो शिव पंक्षी को,
महिमा कथा नशानी।
प्रभु मुझको अमर—-
प्रभुपग कबूतर अब भी,
जीवित देखे जाते हैं।
देखें लोग कबूतर ऐ,
शिव की छवि दिखलाती हैं।।
आते जो जन शिव दर पै,
महिमा सदा बखानी है।
प्रभु मुझको अमर—-
💥🌼💥🌼💥🌼💥
🥀प्रभुपग धूल🥀
लक्ष्मी कान्त सोनी
महोबा
उत्तर प्रदेश