राम वनवास की लीला का मंचन देख दर्शकों के छलके आंसू
राम वनवास की लीला का मंचन देख दर्शकों के छलके आंसू
रिपोर्ट-जुगलकिशोर द्विवेदी
भरवारा प्रतिनिधि पनवाड़ी विकास खंड क्षेत्र के अंडवारा गांव स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर ने में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के साथ चल रही सात दिवसीय रामलीला के पांचवें दिन भगवान राम के वनवास का मंचन किया गया। वन गमन के समय पुत्र वियोग महाराज दशरथ का विलाप देख कर बैठे दर्शकों की आंखों से आंसू धारा बहने लगी अंडवारा के बड़ी माता मंदिर परिसर में आयोजित हो रही सजीव राम लीला के मंचन में सोमवार की रात अयोध्या नरेश महाराज दशरथ ने विचार किया कि राम को अयोध्या का राजा बनाया जाए। उन्होंने अपने मंत्री सुमंत को बुलाकर बड़े बेटे राम को राजा बनाए जाने के लिये राज्याभिषेक की तैयारी करने का आदेश दिया। यह सूचना जैसे ही महारानी कैकेयी की दासी मंथरा को प्राप्त हुई मंथरा ने महारानी के कान भरना शुरू कर दिया महारानी कैकेयी मंथरा की बातों को मानकर राजा दशरथ से अपने पुराने दो वरदान मांगे। राजा दशरथ ने महारानी कैकेयी को दोनों वरदान देने का निर्णय करते हुए कहा कि हम रघुवंशी हैं हम अपने दिए गए वचन को निभाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कैकेयी ने अपने पुत्र भरत को राजतिलक और कौशल्या पुत्र राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगा। यह सूचना जैसे ही भगवान राम को मिली, भगवान राम तुरन्त वन गमन को तैयार हो गए। जैसे ही भगवान राम के वन गमन की सूचना महराज दशरथ को हुई, वो विचलित और व्याकुल हो गए। भगवान राम सीता और लक्ष्मण के साथ वन गमन करने को प्रस्थान किया वैसे ही राजा दशरथ फूट-फूट कर रोने लगे और पूरी अयोध्या नगरी में शोक छा गया। भगवान राम के साथ अयोध्या के हजारों नर, नारी भी वन गमन करने को तैयार हो गए। इसके बाद भगवान राम तमसा नदी के किनारे पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू राजपूत सुमित राजपूत रामसहाय प्रधान दिनेश साहू राजबहादुर राजकुमार चंद्रपाल भागीरथ राजेश कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे