आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया
आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया
भारतीय महासागर जहाज (आईओएस) सागर जहाज के रूप में नामित आईएनएस सुनयना ने 12 अप्रैल 25 को तंजानिया के दार-एस-सलाम बंदरगाह में प्रवेश किया। यह जहाज 05 अप्रैल को गोवा के कारवार से रवाना हुआ था। इसमें भारतीय महासागर क्षेत्र (आईओआर) के नौ मित्र देशों (एफएफएन) के 44 नौसैनिक सवार थेजो जहाज के चालक दल के सदस्य थे। एफएफएन में कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2121218
आईएनएस सुनयना पर एफएफएन के कर्मियों की भागीदारी वैश्विक समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में इस पहल के महत्व को और अधिक रेखांकित करती है। इस तरह के अभ्यासों और संलग्नताओं के माध्यम से, भारतीय नौसेना सामूहिक समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने, सद्भावना को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शिपिंग लेन की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह जहाज आईओएस सागर मिशन को जारी रखने के लिए 15 अप्रैल 2025 को दार-एस-सलाम से अगले बंदरगाह नाकाला, मोजाम्बिक के लिए रवाना होगा।