भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम चरखारी नगर के सभी बूथों पर धूमधाम से कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम चरखारी नगर के सभी बूथों पर धूमधाम से कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया

रिपोर्ट-प्रवीण कुमार

चरखारी भाजपा नगर अध्यक्ष इंजी. अमित कुमार पटैरिया ने जानकारी देते हुए बताया की 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस रहता है पर इस बार उसी दिन रामनवमी होने की वजह से पार्टी की तरफ से इसे 7 अप्रैल को मनाए जाने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए। नगर के सभी वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने भारत माता के चित्र की आरती उतारी और पुष्प माला अर्पित की साथ ही पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर भी माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए। जगह जगह लोगों ने मिष्ठान वितरण किया कहीं कहीं आतिशबाजी भी की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर और पार्टी कार्यालय पर झण्डा फहराया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी अलग अलग बूथों पर अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने 1951 में बने जनसंघ को 1980 तक भारतीय जनता पार्टी बन जाने के सफर पर प्रकाश डाला। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें 11 करोड़ से अधिक समर्पित कार्यकर्ता सिर्फ राष्ट्रहित की बात करते हैं और भारत के 21 प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जन हितैषी योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस का आयोजन नगर में देर रात तक सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!