बेलाताल में जन पंचायत – PDA के संग एकजुटता का संकल्प!
बेलाताल में जन पंचायत – PDA के संग एकजुटता का संकल्प
प्रवीण कुमार
महोबा जनपद के इंजी. करन सिंह राजपूत (मुढ़ारी) ने 231 चरखारी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बेलाताल में जन पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान PDA के साथियों के साथ मिलकर जनता से संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इंजी. करन सिंह राजपूत ने कहा, “मैं हमेशा अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा हूँ और आगे भी खड़ा रहूँगा। यही PDA की ताकत है, जो हमें 2027 में एकजुट कर समाजवादी सरकार बनाने की दिशा में ले जाएगी।”
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर बदलाव लाएँ और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ें। PDA की यह एकजुटता ही हमें भविष्य में सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करेगी।
इंजीनियर करण सिंह राजपूत के द्वारा कहा गया की
आइए, साथ आएँ और बदलाव की इस लड़ाई को मजबूत करें!