कार्यकर्ता मिलन समारोह में स्मृति चिन्ह देकर जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत
*कार्यकर्ता मिलन समारोह में स्मृति चिन्ह देकर जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत*
प्रवीण कुमार
चरखारी( महोबा) आज जनपद महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सालट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कुमार रिछारिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा को स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। आज के इस मिलन समारोह कार्यक्रम में जिले के तमाम बड़े कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि जिनमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चरखारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, जिला पंचायत सदस्य गोरहरी मनोज राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय सिंह मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव सूपा , मंगल सिंह राजपूत सालट, राजकुमार कुशवाहा, राजकुमार रैकवार ग्राम प्रधान सालट सुखदेव अहिरवार तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम की आयोजन में 2027 में आने वाले चुनाव को बहुमत से सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत तरीके से कार्य करने तथा कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान करने की बात कही गई।