कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – फरवरी, 2025

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – फरवरी, 2025

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह फरवरी 2025 में 7 अंक प्रत्येक की गिरावट के उपरांत क्रमशः1309 तथा 1321 के स्तर पर रहा।

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह फरवरी 2025 में क्रमशः 4.05% और 4.10% दर्ज की गई। यह दर फरवरी, 2024 में क्रमशः 7.43% और 7.36% थी। जनवरी 2025 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 4.61% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 4.73% थे।

       अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):

वर्ग कृषि श्रमिक ग्रामीण श्रमिक
जनवरी,2025 फरवरी,2025 जनवरी,2025 फरवरी,2025
सामान्य सूचकांक 1316 1309 1328 1321
खाद्य 1255 1242 1261 1249
पान,सुपारी आदि 2103 2118 2111 2125
ईंधन एवं प्रकाश 1390 1391 1380 1380
कपड़े,बिस्तरे व जूते 1332 1336 1396 1402
विविध 1385 1390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!