विश्व जल दिवस पर दिया गया जल संरक्षण का संदेश ,जल हैं तो कल
विश्व जल दिवस पर दिया गया जल संरक्षण का संदेश ,जल हैं तो कल
रिपोर्ट-समीर पठान
महोबा, लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट, द्वारा विकासखण्ड चरखारी के ग्राम लुहारी, में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण, जलवायु संकट और जल प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान भान सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। रुक्सारानी, काजल, फूलारानी, लक्ष्मी प्रसाद, बलवान, अमरसिंह सहित अनेक किसान और महिलाएँ शामिल रहीं।
संस्था के निदेशक, राजेंद्र निगम ने जल संकट, जलवायु परिवर्तन और भूजल संरक्षण के बीच के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन, टपक सिंचाई, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वाटर बजट की उपयोगिता को समझाया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री सोलर योजना की भी जानकारी कुसुम ने दी जो किसानों को सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंप उपलब्ध कराकर डीजल और बिजली की निर्भरता कम करने में सहायक है। लोकपथ टीम ने किसानों को इस योजना की अनुदान प्रक्रिया, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत से जानकारी दी, जिससे किसान इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें जल संकट, जल संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के तरीकों को चित्रों और संदेशों के माध्यम से दर्शाया गया। जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र निगम, अपर्णा त्रिवेदी, लोकहित संस्थान अध्यक्ष मु शफीक,श्रेया व अन्य कार्यकर्ता ने गोष्ठियों, प्रदर्शनी के माध्यम से समुदाय को जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक किया
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण को अपनाने और जलवायु संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। किसानों और महिलाओं को पारंपरिक जल स्रोतों की देखभाल, वर्षा जल संचयन, और सौर ऊर्जा आधारित कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई।
वहीं लोकहित संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस पर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अस्थौन अकठौहा बम्हौरी बेलदारन में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य के लिए सभी अभी से जल संरक्षण के लिए काम करना होगा।