IGRS पोर्टल पर शिकायत निवारण की प्रक्रिया होगी और तेज, संतुष्टिकरण दर बढ़ाने के निर्देश — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
IGRS पोर्टल पर शिकायत निवारण की प्रक्रिया होगी और तेज, संतुष्टिकरण दर बढ़ाने के निर्देश — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निवारण की दर में सुधार लाया जाए और संतुष्टिकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवेन्यू, पुलिस, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, नगर निगम, पंचायती राज सहित सभी संबंधित विभागों को शिकायतों से जुड़े पक्षों को जवाबदेह बनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता में रखते हुए आधुनिक टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को त्वरित और संतोषजनक समाधान मिल सके।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रत्येक शिकायतकर्ता को यह एहसास होना चाहिए कि सरकार उनकी बात सुन रही है और उनकी समस्या का समाधान कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि न केवल शिकायतों का समाधान हो, बल्कि शिकायतकर्ता संतुष्ट भी हो।”
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी समझे और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही, ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
प्रदेश सरकार के इस सख्त रुख से उम्मीद जताई जा रही है कि IGRS पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में न केवल तेजी आएगी, बल्कि जनता का प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत होगा।