उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की प्रगति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला प्रशासन को 15 मार्च तक भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल रोजगार सृजन होगा, बल्कि आम जनमानस के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो, क्योंकि इससे लागत बढ़ने के कारण राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को नियमित समीक्षा करने और प्रभावित किसानों व परिवारों से संवाद स्थापित करने का भी निर्देश दिया, ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
सरकार का लक्ष्य है कि सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिले और आम जनता को उनके लाभ शीघ्र मिल सकें।