पी. डी. ए.कार्यक्रम मे प्रदेश सचिव ने वेरोजगारी पर सरकार को घेरा
पी. डी. ए.कार्यक्रम मे प्रदेश सचिव ने वेरोजगारी पर सरकार को घेरा
समीर पठान(विशेष संवाददाता)
पनवाड़ी महोबा – क़स्बा मे आज पी. डी. ए. का कार्यक्रम आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सपा महेश कश्यप रहे।कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। क़स्बा पनवाड़ी के हरपाल पुर रोड राजपूत ट्रेडर्स में शनिवार को पीडीए कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। महेश कश्यप प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज का सम्मान करती है और उनके हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता इन सभी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। समाज के उत्थान और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही। सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है इसे रोकने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने अब समय आ गया है इस कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सपा शोभालाल यादव पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, आयोजक अरविंद्र मिश्रा सहित सपा सिपाही मौजूद रहे।