महोबकंठ: सौरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग में शोक
महोबकंठ: सौरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग में शोक
रिपोर्ट-चन्द्रपाल
महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी का आज रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल छतरपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी के निधन की खबर सुनते ही महोबा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने कार्य के प्रति समर्पित और ईमानदार अधिकारी माने जाते थे। उनकी अचानक मृत्यु से न केवल पुलिस बल, बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी गहरा दुख है।
पुलिस प्रशासन और सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।