76वें गणतंत्र दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लिया संकल्प

76वें गणतंत्र दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लिया संकल्प

लखनऊ: 26 जनवरी, 2025
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया। इस मौके पर उन्होंने भारत माता के महान सपूतों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन किया।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोता है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों से संविधान का पालन करते हुए ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु दृढ़ संकल्प लेने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों ने देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित किया। योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हुए विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मिलकर कार्य करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!