थाना कबरई पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कबरई पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रवीण कुमार (ब्यूरो प्रमुख)
महौबा: पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कबरई पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 25 जनवरी 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थाना कबरई प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में उ0नि0 श्रीप्रकाश सिंह परिहार और कांस्टेबल नरेन्द्रबाबू शामिल थे।
गिरफ्तारी का स्थान:
अभियुक्तों को थाना क्षेत्र में रास पहाड़ी सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित जंगल से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. ईश्वर दयाल (पुत्र सुन्दरलाल), उम्र 22 वर्ष
2. तेज राम (पुत्र मुन्ना श्रीवास), उम्र 40 वर्ष
3. राजेश (पुत्र मुन्ना अहिरवार), उम्र 23 वर्ष
सभी अभियुक्त ग्राम पठा, थाना लवकुशनगर, जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं।
मामला:
अभियुक्तगण थाना कबरई में पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2025 धारा 303(2)/137(2) B.N.S से संबंधित अपराध में वांछित थे।
आगे की कार्रवाई:
गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की गई है।