केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में भाग लिया
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में भाग लिया
कर्पूरी जी ने गरीबों और पिछड़े वर्गों की सेवा करके इतिहास रच दिया: श्री शिवराज सिंह चौहान
कर्पूरी ठाकुर जी ने गरीबों को समान अधिकार दिलाने के लिए मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया था: श्री चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि देते हुए श्री सिंह ने कहा कि कीड़े-मकौड़े, पशु-पक्षी भी अपने लिए जीते हैं, अगर कोई अपने लिए जीता है तो जीने का क्या मतलब है, वही जीता है जो देश, जनता और दूसरों के लिए जीता है। कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन भी अपने लिए नहीं बल्कि आम जनता, गरीबों, वंचितों और किसानों के लिए था। उन्होंने कहा कि समय नदी के बहाव की तरह है, जिसमें सब बह जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इतिहास रच देते हैं।