महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

मझगवां थाने के एक गांव में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि घटना 13 जनवरी 2025 की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। वह अपने घर में जानवरों को चारा और पानी दे रही थी, तभी गांव का एक 35 वर्षीय युवक बुरी नियत से उसके पास आ पहुंचा। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने कहा कि घटना के दौरान उसके पति और सास के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने मझगवां थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष शिव सहाय सरोज ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और लोग कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!