उत्तर प्रदेश: सीतापुर थाना पिसावन में महिला पर हमला, पुलिस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले बुलंद
उत्तर प्रदेश: सीतापुर थाना पिसावन में महिला पर हमला, पुलिस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले बुलंद
सीतापुर जिले के थाना पिसावन क्षेत्र में एक महिला, मनतशा, को बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला अपने पिता और बहन के साथ रह रही थी, तभी पास में रहने वाले महबूब और सलमान ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के सिर पर वार किया और हाथ की हड्डी तोड़ दी।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। जनता ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की अपील की है।
यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।