भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई की बैठक आयोजित
भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई की बैठक आयोजित
भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक राम कुंड मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा जी ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव दिलीप भदौरिया जी और बुंदेलखंड सचिव राजेंद्र सिंह परिहार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में 28 जनवरी 2025 को एटा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए 27 जनवरी 2025 को ही निकले जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा, जिले में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और धांधली के खिलाफ किसान यूनियन द्वारा गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन अपनी ताकत बढ़ाकर किसानों की आवाज बुलंद करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों से जुड़े विभागों द्वारा योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है, जिन अधिकारियों और विभागों की अनियमितता सामने आएगी, उनके खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। खनिज माफियाओं द्वारा अवैध खनन के विरोध में भी संघर्ष किया जाएगा। साथ ही, सरकारी खरीद केंद्रों में किसानों के साथ हो रही धांधली पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त मांग की जाएगी।
जिला पंचायत, लघु सिंचाई विभाग, नमामि गंगे और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में किसानों को पारदर्शिता के साथ लाभ मिले, इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा। जिले में हो रही हरे वृक्षों की कटाई पर भी रोक लगाने की मांग की जाएगी।
बैठक में जिला प्रमुख महासचिव शंतराम त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी, महोबा तहसील अध्यक्ष यूवा शिशुपाल सिंह परिहार, महोबा तहसील सचिव यूवा अरविंद सिंह, कुलपहाड़ तहसील अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, यूवा तहसील अध्यक्ष शिवम सिंह चंदेल, कुलपहाड़ तहसील प्रमुख महासचिव ऋषि दिक्षित, संतोष पांडेय, छोटू चंदेल सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।