जनपद महोबा: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
जनपद महोबा: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
महोबा जिले के थाना महोबकंठ क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण पहल की। श्री सिद्ध बाबा मेले के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम और एंटी रोमियो टीम ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। टीम ने उन्हें उनके अधिकारों, प्रमुख कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध से बचाव, और गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जानकारी दी।
इसके साथ ही, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 112 (आपातकालीन सेवा) की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि महिलाएं एवं बालिकाएं किसी भी समस्या के समाधान के लिए बेहिचक इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।