बेटी के जन्मदिन पर गरीबों में बांटे कंबल, मानव सेवा का दिया संदेश
बेटी के जन्मदिन पर गरीबों में बांटे कंबल, मानव सेवा का दिया संदेश
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र के धगवां गांव में शिक्षक रामलखन नामदेव ने अपनी बेटी संस्कृति नामदेव के जन्मदिन पर एक अनुकरणीय पहल करते हुए गरीबों और असहायों की मदद की। इस खास मौके पर उन्होंने गांव के 40 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
रामलखन नामदेव ने कहा कि “नर सेवा, नारायण सेवा” ही जीवन का असली उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्मदिन को इस तरह मनाने से उन्हें मानसिक संतोष और खुशी का अनुभव हुआ। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, करनाल सिंह, राजू सोनी, अरविंद्र सिंह, पुरोहित महाराज, रामदास नामदेव और साहब सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
इस नेक कार्य ने न केवल बेटी के जन्मदिन को यादगार बना दिया, बल्कि समाज में मानव सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया।