2024 में 578 अभियुक्तों को सजा, पीड़ित परिवारों को मिला न्याय: हमीरपुर में न्याय की नई परिभाषा
2024 में 578 अभियुक्तों को सजा, पीड़ित परिवारों को मिला न्याय: हमीरपुर में न्याय की नई परिभाषा
जयनारायण वर्मा
हमीरपुर। जिला सत्र न्यायालय में तैनात शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला और उनकी टीम की मेहनत, साथ ही जिलाधिकारी घनश्याम मीणा व पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन से जिले के सैकड़ों पीड़ित परिवारों को त्वरित और प्रभावी न्याय मिला है।
शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला की टीम ने 2024 में न्यायिक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए 404 मुकदमों में सजा दिलवाई, जिसमें 578 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया। इन अभियुक्तों पर कुल 61 लाख 76 हजार 238 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया।
महत्वपूर्ण आंकड़े:
1. आजीवन कारावास: 43 मुकदमों में 91 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। इसके साथ ही 20 लाख 70 हजार 750 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।
2. 10 वर्ष या अधिक की सजा: 29 मामलों में 54 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई और 7 लाख 39 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।
3. 10 वर्ष से कम की सजा: 332 मामलों में 433 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया और 33 लाख 66 हजार 488 रुपये का दंड लगाया गया।
4. जमानत खारिज: कुल 533 जमानत याचिकाएं खारिज की गईं।
5. साक्ष्य प्रस्तुत: 4233 साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।
6. राज्य अपीलें: कुल 56 अपीलें दायर की गईं।
2024 में वृद्धि दर्ज:
2023 की तुलना में 2024 में 94 अधिक मामलों में सजा हुई और 145 अधिक अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया।
टीम की मेहनत लाई रंग
शासकीय अधिवक्ता मणिकर्ण शुक्ल, रुद्र प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, अवध नरेश चंद