पुलिस अधीक्षक महोबा ने किया पुलिस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक महोबा ने किया पुलिस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

महोबा: आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, महोबा में आयोजित अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) प्रक्रिया का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री पलाश बंसल द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपादित की जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उम्मीदवारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस निरीक्षण से भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता झलकती है।

(रिपोर्ट: महोबा ब्यूरो)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!