भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: झांसी में रिश्वतखोर लिपिक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: झांसी में रिश्वतखोर लिपिक गिरफ्तार

झांसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की झांसी इकाई ने बड़ी सफलता हासिल की है। शिक्षा विभाग के एक कनिष्ठ लिपिक को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने पर संगठन ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। आरोपी लिपिक रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अपील
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी तरह की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की जानकारी रखते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9454402484 या ईमेल aco@nic.in पर संपर्क करें।

सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!