जनपद महोबा: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
जनपद महोबा: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 के अंतर्गत थाना कबरई की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 आदि के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूकता फैलाई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस टीम ने यह भी अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।