कन्नौज पुलिस ने माफिया की अवैध संपत्ति पर कसा शिकंजा, ₹5.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
कन्नौज पुलिस ने माफिया की अवैध संपत्ति पर कसा शिकंजा, ₹5.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश सरकार की माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की नीति के तहत कन्नौज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की लगभग ₹5,50,20,600 मूल्य की अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्ति को कुर्क किया है।
पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति अपराधों से अर्जित की गई थी। कन्नौज पुलिस द्वारा माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने और उनके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है, जिसके तहत माफिया और अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।
इस कदम से प्रदेश में माफियाओं के हौसले पस्त होने की उम्मीद है और आम जनता को यह संदेश दिया गया है कि कानून के दायरे में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।