हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 6 अभियुक्तों को आजीवन कारावास

हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 6 अभियुक्तों को आजीवन कारावास

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपद हमीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कुरारा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 462/2012 में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते छह अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

यह मामला धारा 147, 148, 342, 364, 302/149, 504, 506 भा.दं.स. और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित था। एससी/एसटी एक्ट कोर्ट, हमीरपुर ने दोष सिद्ध होने पर अभियुक्तगण

1. देवसिंह पुत्र रामनाथ,

2. सुशील पुत्र देवसिंह,

3. संतोष पुत्र देवसिंह,

4. सतीश पुत्र देवसिंह,

5. अवधेश पुत्र रामअवतार, और

6. संतोष पुत्र रामअवतार (सभी निवासी ग्राम कुसमरा, थाना कुरारा, हमीरपुर)
को सश्रम आजीवन कारावास और ₹40,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

 

अर्थदंड की धनराशि में से एक हिस्सा पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा।

पुलिस की सराहनीय भूमिका
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस ने इस मामले में त्वरित और प्रभावी विवेचना की। इसके साथ ही न्यायालय में समयबद्ध तरीके से साक्ष्य और गवाही प्रस्तुत कर अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराया।

यह सफलता पुलिस की कड़ी मेहनत और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का नतीजा है। इस फैसले से अपराधियों को कड़ा संदेश जाएगा और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!