कुलपहाड़ तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: मनमोहन नामदेव अध्यक्ष, अविनाश खरे महामंत्री और जितेंद्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित
कुलपहाड़ तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: मनमोहन नामदेव अध्यक्ष, अविनाश खरे महामंत्री और जितेंद्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित
कुलपहाड़, महोबा: कुलपहाड़ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
अध्यक्ष पद: मनमोहन नामदेव ने 80 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह यादव को 15 वोटों से हराया। लक्ष्मण सिंह को 65 वोट मिले।
महामंत्री पद: अविनाश खरे ने 80 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार पाठक को 14 वोटों से हराया। अनिल कुमार को 64 वोट मिले, जबकि एक वोट नोटा पर गया।
कोषाध्यक्ष पद: जितेंद्र ने 76 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 8 वोटों से हराया। सुनील कुमार को 68 वोट मिले और एक वोट नोटा पर गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी मनाई और सभी विजेताओं को बधाई दी।
रिपोर्ट: अंकित राजपूत, जिला संवाददाता, नेटवर्क टाइम, महोबा, उत्तर प्रदेश।