चित्रकूट: नेशनल हाईवे 35 पर बड़ा हादसा, ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर में 11 लोग घायल

चित्रकूट: नेशनल हाईवे 35 पर बड़ा हादसा, ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर में 11 लोग घायल

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 35 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर में करीब 11 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन मध्य प्रदेश का था।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक और चार पहिया वाहन के ड्राइवरों की लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है।

पुलिस ने हाईवे पर यातायात को सामान्य करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!